जन्नत के 8 दरवाज़े के नाम ( Jannat ke 8 darwaze ka naam )
जन्नत अल्लाह सुब्हानवा तआला की वह अज़ीम नेमत है जिसे मोमिनों के लिए तैयार किया गया है। सही अहादीस में जन्नत के 8 दरवाज़ों का ज़िक्र मिलता है। इन दरवाज़ों में से बाबुर रैय्यान का नाम सही हदीस में साफ़ तौर पर आया है, जो रोज़ा रखने वालों के लिए है।
क़ुरआन और हदीस के मुताबिक़, जन्नत के 8 दरवाज़े ( 8 Gates of Jannah) होंगे। हर दरवाज़ा खास किस्म के लोगों के लिए खोला जाएगा, जिनके आमाल (deeds) उस दरवाज़े के लायक़ होंगे। आइए, इन दरवाज़ों का तआरुफ़ (introduction) हासिल करते हैं।
जन्नत के कितने दरवाज़े हैं?
सही हदीस से मालूम होता है कि जन्नत के 8 दरवाज़े हैं।
हज़रत सहल बिन साद रदिअल्लाहुताला अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलय्हि वसल्लम ने फ़रमाया कि जन्नत के आठ दरवाज़े हैं और उनमें से एक दरवाज़े का नाम अर-रैय्यान है। इस दरवाज़े से रोज़ा रखने वाले दाख़िल होंगे।
यह रिवायत सहीह बुखारी, हदीस नंबर 3257 में मौजूद है।
जन्नत के 8 दरवाज़ों के नाम
बाब उस सलाह – नमाज़ का दरवाज़ा
यह दरवाज़ा उन बंदों के लिए होगा जो पाबंदी से नमाज़ (Salaah/Prayer) अदा किया करते थे। नमाज़ इस्लाम का दूसरा रुक्न है और अल्लाह से रुहानी ताल्लुक़ कायम करने का ज़रिया है।
हदीस – “जो शख्स नमाज़ की हिफाज़त करेगा, वह जन्नत में दाख़िल होगा।” – तिर्मिज़ी
बाब उल जिहाद – जिहाद करने वालों का दरवाज़ा
यह दरवाज़ा उन लोगों के लिए होगा जो अल्लाह के रास्ते में जिहाद (Struggle in the path of Allah) किया करते थे, चाहे वह अपने नफ्स से हो, माल से हो या जान से।
जिहाद का असल मक़सद है बुराई से लड़ना और हक़ की पैरवी करना।
बाब उस सदक़ह – सदक़ा देने वालों का दरवाज़ा
यह दरवाज़ा उन लोगों के लिए होगा जो सख़ावत (generosity) से सदक़ा (charity) करते थे। चुपचाप दूसरों की मदद करना अल्लाह को बेहद पसंद है।
हदीस- “सदक़ा आग को बुझा देता है जैसे पानी आग को बुझाता है।” – तिर्मिज़ी
बाब उर रय्यान – रोज़ा रखने वालों का दरवाज़ा
यह दरवाज़ा सिर्फ़ सच्चे रोज़ादारों (fasting people) के लिए होगा। रमज़ान के रोज़ों के अलावा नफली रोज़े रखने वाले भी इस नेमत में शामिल होंगे।
हदीस- “रोज़ा रखने वालों के लिए जन्नत में एक दरवाज़ा है जिसका नाम है ‘रैय्यान’।” – सहीह बुखारी
बाब उल हज – हज करने वालों का दरवाज़ा
यह दरवाज़ा उन खुशनसीबों के लिए होगा जो इख़लास (sincerity) के साथ हज और उमरा अदा करते थे।
हदीस: “जिसने हज किया और उसमें गुनाह और फुज़ूल बातें न कीं, वह ऐसे लौटता है जैसे माँ के पेट से नया पैदा हुआ हो।” – सहीह बुखारी
बाब उत तौबह – तौबा करने वालों का दरवाज़ा
यह दरवाज़ा उन लोगों के लिए होगा जो गुनाह के बाद तौबा (repentance) करते थे और अल्लाह सुब्हानवताला से माफ़ी मांगते थे। अल्लाह रहम वाला है और तौबा क़बूल करता है।
क़ुरआन: “बेशक अल्लाह उन लोगों से मोहब्बत करता है जो तौबा करते हैं।” – सूरह बक़राह: 222
बाब उल काज़िमीं अल ग़ैज़ – ग़ुस्सा रोकने वालों का दरवाज़ा
यह दरवाज़ा उन लोगों के लिए होगा जो ग़ुस्से पर क़ाबू (control on anger) रखते हैं और दूसरों को माफ कर देते हैं।
क़ुरआन – “वो लोग जो ग़ुस्से को रोकते हैं और लोगों को माफ करते हैं, अल्लाह नेकी करने वालों से मोहब्बत करता है।” – सूरह आले इमरान: 134
बाब उज़ ज़िक्र – अल्लाह का ज़िक्र करने वालों का दरवाज़ा
यह दरवाज़ा उन लोगों के लिए होगा जो हर वक्त अल्लाह का ज़िक्र (remembrance of Allah) करते रहते हैं – चाहे दिल में, ज़बान से या आमाल से।
हदीस – “जन्नत के बाग़ों में घूमो… पूछा गया: वो क्या हैं? फ़रमाया- ज़िक्रुल्लाह के मजलिसें।” – तिर्मिज़ी
इन 8 दरवाज़ों से यह बात वाज़ेह होती है कि जन्नत हर उस शख्स के लिए है जो ईमान (faith) लाया और नेक अमल (good deeds) करता रहा। हर इंसान को अपने आमाल के लिहाज़ से किसी न किसी दरवाज़े से दाख़िला मिलेगा।
जन्नत में दाख़िले की सबसे बड़ी कामयाबी
जन्नत में दाख़िला इंसान की सबसे बड़ी कामयाबी है।
अल्लाह सुब्हानवा तआला कुरआन में फरमाते है –
وَمَن يُطِعِ اللَّهَ وَرَسُولَهُ يُدْخِلْهُ جَنَّاتٍ تَجْرِي مِن تَحْتِهَا الْأَنْهَارُ
“और जो अल्लाह और उसके रसूल की इताअत करेगा, अल्लाह उसे ऐसी जन्नतों में दाख़िल करेगा जिनके नीचे नहरें बहती हैं।”
सूरह अन-निसा, 4:13
इसलिए एक मुसलमान को जन्नत की उम्मीद रखते हुए अल्लाह और उसके रसूल रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलय्हि वसल्लम की इताअत की कोशिश करनी चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
जन्नत के कितने दरवाज़े हैं?
सही अहादीस के मुताबिक़ जन्नत के 8 दरवाज़े हैं।
जन्नत के दरवाज़े का नाम रैय्यान क्या है?
रैय्यान जन्नत का एक दरवाज़ा है जिससे रोज़ा रखने वाले दाख़िल होंगे। इसका ज़िक्र सहीह बुखारी की हदीस में मिलता है।
बाबुर रैय्यान किसके लिए है?
बाबुर रैय्यान रोज़ा रखने वालों के लिए है। क़यामत के दिन रोज़ेदारों को इस दरवाज़े से दाख़िल होने की पुकार दी जाएगी।
क्या जन्नत के सभी 8 दरवाज़ों के नाम सही हदीस से साबित हैं?
जन्नत के 8 दरवाज़ों का ज़िक्र सही हदीस में मिलता है, लेकिन इंटरनेट पर बताई जाने वाली हर आठ नामों की सूची को सही हदीस से साबित मानना ठीक नहीं है। किसी नाम को निश्चित तौर पर बयान करने से पहले उसके हवाले की जाँच करनी चाहिए।
जन्नत में कितने लोग दाख़िल होंगे?
जन्नत में दाख़िल होने वालों की तादाद के बारे में कई हदीस मौजूद हैं। जन्नत में दाख़िला अल्लाह तआला की रहमत और ईमान व नेक अमल से जुड़ा है।
दुआ है कि अल्लाह हमें उन नेक बंदों में शुमार करे जो इन दरवाज़ों में से किसी एक से जन्नत में दाखिल हों। आमीन!
जज़ाकल्लाह खैर। अल्लाह सुब्हानवताला इस कोशिश में हुई छोटी बड़ी गलती को माफ़ करे – आमीन ।
होम पेज – https://islamicknowledgehindi.com/
हमारे यूट्यूब पेज को चेक करें ( DoFollow ) – https://www.youtube.com/@DaastanByJafar
जन्नती दरवाज़ों से जुड़े वीडियो –
रोज़ेदार की पहचान और मरतबा rozedar ki fazilat | ar rayyan The door of jannah
मोमिनीन जिन्हे जन्नत के 8 दरवाजे पुकारेंगे For whom eight gates of Paradise will be opened
सदक़ा देने वाले और जन्नती दरवाज़ा Door of Jannah Baab As Sadaqah
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
