कुरान की सूरह (Surah in Hindi)
कुरान-ए-पाक अल्लाह सुब्हानवा तआला की तरफ से नाज़िल की गई आखिरी आसमानी किताब है। इसमें इंसान की ज़िंदगी के लिए हिदायत, रहनुमाई और नेक रास्ते की तालीम मौजूद है। कुरान मजीद में कुल 114 सूरह हैं, जिनमें हर सूरह अपने अंदर खास पैगाम, नसीहत और अल्लाह सुब्हानवा तआला की निशानियों का ज़िक्र रखती है।
इस्लाम में कुरान की तिलावत करना, उसकी आयतों को समझना और उन पर अमल करना बहुत अहमियत रखता है। कुरान की हर सूरह हमें अल्लाह की इबादत, सब्र, शुक्र, रहम, इंसाफ और नेक अमल की तरफ बुलाती है।
इस पेज पर आपको कुरान-ए-पाक की सभी 114 सूरह के नाम और उनसे जुड़ी जरूरी मालूमात मिलेगी। यहां हर सूरह के लिए अलग लेख दिया जाएगा, जिसमें अरबी टेक्स्ट, हिंदी उच्चारण, हिंदी तर्जुमा, आयतों की तादाद और सूरह की फज़ीलत के बारे में जानकारी पढ़ सकते हैं।
कुरान मजीद में कितनी सूरह हैं?
कुरान मजीद में कुल 114 सूरह और 6,236 आयतें हैं। सबसे पहली सूरह अल-फातिहा और सबसे आखिरी सूरह अन-नास है।
कुरान की सूरह को आम तौर पर दो हिस्सों में बांटा जाता है-
- मक्की सूरह: जो हिजरत से पहले नाज़िल हुईं।
- मदनी सूरह: जो हिजरत के बाद नाज़िल हुईं।
हर सूरह की अपनी अहमियत है और उनमें इंसान के लिए हिदायत, नसीहत और जिंदगी गुजारने के बेहतरीन उसूल मौजूद हैं।
कुरान-ए-पाक की सूरह अरबी,हिंदी, तर्जुमा और हिंगलिश में
Surah Mulk in Hindi : 30 आयतें, ज़बरदस्त फज़ीलत और पढ़ने के फायदे
मशहूर सूरह और उनकी फज़ीलत
कुरान मजीद की कुछ सूरह अपनी खास तालीम और सहीह हदीस में बयान की गई फज़ीलत की वजह से बहुत मशहूर हैं। यहां आप उनकी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- सूरह अल-फातिहा: कुरान की पहली सूरह, जिसे नमाज़ की हर रकअत में पढ़ा जाता है।
- सूरह अल-बकरा: कुरान की सबसे लंबी सूरह, जिसमें ईमान, इबादत और जिंदगी के कई अहम अहकाम बयान किए गए हैं।
- सूरह अल-कहफ: जुमे के दिन इसकी तिलावत की फज़ीलत सहीह हदीस में बयान हुई है।
- सूरह यासीन: कुरान की 36वीं सूरह, जिसमें तौहीद, रिसालत और आखिरत का ज़िक्र है।
- सूरह अर-रहमान: अल्लाह तआला की नेमतों और रहमत का बयान करती है।
- सूरह अल-मुल्क: इसकी फज़ीलत के बारे में हदीस में बयान मिलता है।
- सूरह अल-इखलास: इसमें अल्लाह की वहदानियत और तौहीद का बयान है।
- सूरह अल-फलक और सूरह अन-नास: इन दोनों सूरह को हिफाज़त के लिए पढ़ने की तालीम हदीस में मिलती है।
हर सूरह की फज़ीलत के बारे में जानकारी पढ़ते समय कुरान और सहीह हदीस के हवाले को जरूर देखें।
सूरह से जुड़ी इस्लामिक मालूमात
कुरान की सूरह पढ़ने और समझने के साथ-साथ इस्लाम की दूसरी जरूरी मालूमात जानना भी फायदेमंद है। नीचे कुछ सूरह से जुड़े आर्टिकल दिए गए हैं-
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ
1. कुरान मजीद में कुल कितनी सूरह हैं?
कुरान मजीद में कुल 114 सूरह हैं। पहली सूरह अल-फातिहा और आखिरी सूरह अन-नास है।
2. कुरान की सबसे लंबी सूरह कौन सी है?
सूरह अल-बकरा कुरान मजीद की सबसे लंबी सूरह है। इसमें कुल 286 आयतें हैं।
3. कुरान की सबसे छोटी सूरह कौन सी है?
सूरह अल-कौसर कुरान मजीद की सबसे छोटी सूरह है। इसमें कुल 3 आयतें हैं।
4. मक्की और मदनी सूरह में क्या फर्क है?
हिजरत से पहले नाज़िल होने वाली सूरह को मक्की और हिजरत के बाद नाज़िल होने वाली सूरह को मदनी कहा जाता है।
5. क्या कुरान की सूरह हिंदी में पढ़ सकते हैं?
हिंदी उच्चारण की मदद से अरबी आयतों को पढ़ने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन हिंदी अक्षर अरबी के सभी मखारिज को पूरी तरह बयान नहीं कर सकते। इसलिए सही तिलावत के लिए अरबी पढ़ना और तजवीद सीखना बेहतर है। हिंदी तर्जुमा कुरान का मतलब समझने में मदद करता है।
हमारा मकसद
हमारा मकसद हिंदी पढ़ने वाले लोगों तक कुरान-ए-पाक की सही और भरोसेमंद मालूमात आसान भाषा में पहुंचाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कुरान पढ़ें, समझें और उसकी तालीम पर अमल करने की कोशिश करें।
कुरान की अरबी तिलावत असल है। हिंदी उच्चारण केवल पढ़ने में मदद के लिए दिया जाता है। सूरह की फज़ीलत और उनसे जुड़ी हदीस के हवाले देते समय सहीह और भरोसेमंद रिवायत का ध्यान रखना जरूरी है।
होम पेज – https://islamicknowledgehindi.com/
हमारे यूट्यूब पेज को चेक करें ( DoFollow ) – https://www.youtube.com/@DaastanByJafar
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
__PRESENT
