Site icon islamicknowledgehindi.com

नमाज़ की मुकम्मल मालूमात – तरीका, दुआएँ, फ़ज़ीलत और ज़रूरी मसाइल

नमाज़ की मुकम्मल मालूमात

नमाज़ इस्लाम के बुनियादी अरकान में से एक है और हर बालिग़ मुसलमान पर फ़र्ज़ है। नमाज़ अल्लाह तआला की इबादत का एक अहम ज़रिया है, जो बंदे को अपने रब के क़रीब करती है। नमाज़ की पाबंदी मुसलमान की ज़िंदगी में दीन, सुकून और रूहानी पाकीज़गी को बढ़ावा देती है।

इस पेज पर आपको नमाज़ से जुड़ी तमाम ज़रूरी मालूमात एक ही जगह मिलेंगी। यहाँ आप 5 वक्त की नमाज़ के नाम और रकअत, नमाज़ पढ़ने का सही तरीका, नमाज़ की दुआएँ, नमाज़ में पढ़ी जाने वाली सूरतें, नमाज़ की फ़ज़ीलत और नमाज़ से जुड़े ज़रूरी मसाइल के बारे में जान सकते हैं।

हमारा मक़सद है कि हर मुसलमान को नमाज़ की सही मालूमात आसान हिंदी और आम बोलचाल के उर्दू अल्फ़ाज़ में मिल सके, ताकि वह नमाज़ को समझकर पढ़ सके और अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इसकी पाबंदी कर सके।

नमाज़ से जुड़ी नमाज़ की मुकम्मल मालूमात

इस सेक्शन में नमाज़ से जुड़े अलग-अलग मौज़ूआत पर तफ़सीली आर्टिकल पढ़ें-

1. 5 वक्त की नमाज़

फ़ज्र, ज़ुहर, असर, मग़रिब और इशा की नमाज़ का वक़्त, रकअत और उनसे जुड़ी ज़रूरी मालूमात।

2. नमाज़ पढ़ने का सही तरीका

नमाज़ की नियत, तकबीर, क़ियाम, रुकू, सज्दा और सलाम तक नमाज़ अदा करने का आसान तरीका।

3. नमाज़ की दुआएँ और सूरतें

सना, सूरह फ़ातिहा, अत्तहिय्यात, दुरूद शरीफ़ और नमाज़ में पढ़ी जाने वाली दूसरी दुआओं की अरबी, हिंदी तलफ़्फ़ुज़ और तर्जुमा।

नमाज़ में सना की दुआ (दुआ-ए-इस्तिफ़्ताह)

 4. नमाज़ की फ़ज़ीलत

क़ुरआन और हदीस की रौशनी में नमाज़ की अहमियत, फ़ज़ीलत और नमाज़ की पाबंदी के फ़ायदे।

5. नमाज़ के ज़रूरी मसाइल

वुज़ू, कपड़ों की पाकीज़गी, नमाज़ में होने वाली आम गलतियाँ, सज्दा-ए-सह्व और नमाज़ से जुड़े दूसरे ज़रूरी मसाइल।

नमाज़ में क्या लगाकर जाना जायज़ है? 11 चीज़ों का इस्लामी हुक्म

 

 6. ख़ास नमाज़ें

जुमे की नमाज़, ईद की नमाज़, तरावीह, तहज्जुद, सलातुल इस्तिखारा और जनाज़े की नमाज़ से जुड़ी मालूमात।

 

नमाज़ से जुड़े आम सवाल

नमाज़ दिन में कितने वक्त फ़र्ज़ है?
हर बालिग़ मुसलमान पर दिन और रात में 5 वक्त की नमाज़ फ़र्ज़ है।

नमाज़ में कितनी रकअत होती हैं?
हर वक्त की नमाज़ में फ़र्ज़ रकअतों की तादाद अलग होती है। इसके अलावा सुन्नत और नफ़्ल नमाज़ें भी अदा की जाती हैं।

क्या नमाज़ पढ़ने के लिए वुज़ू ज़रूरी है?
नमाज़ अदा करने के लिए वुज़ू ज़रूरी है, जब तक किसी शख़्स के पास शरई तौर पर तहारत हासिल करने का दूसरा जायज़ तरीका न हो।

नमाज़ का सही तरीका कहाँ सीखें?
इस पेज पर मौजूद नमाज़ के तरीके से जुड़े आर्टिकल पढ़कर आप नमाज़ की बुनियादी मालूमात हासिल कर सकते हैं।

नमाज़ की मुकम्मल मालूमात हासिल करें

नमाज़ हर मुसलमान की ज़िंदगी का अहम हिस्सा है। नमाज़ के सही तरीके, उसके अरकान और उससे जुड़े मसाइल को जानना ज़रूरी है। हमारे आर्टिकल पढ़ें, क़ुरआन और सहीह हदीस की रौशनी में मालूमात हासिल करें और नमाज़ की पाबंदी की कोशिश करें।

अल्लाह सुब्हानवताला हम सबको पाँचों वक्त की नमाज़ पाबंदी के साथ अदा करने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए। आमीन।

जज़ाकल्लाह खैर। अल्लाह सुब्हानवताला इस कोशिश में हुई छोटी बड़ी गलती को माफ़ करे  – आमीन ।

होम पेज – https://islamicknowledgehindi.com/

हमारे यूट्यूब पेज को चेक करें ( DoFollow ) – https://www.youtube.com/@DaastanByJafar

__PRESENT

__PRESENT

__PRESENT

__PRESENT

Exit mobile version